{"_id":"59875e514f1c1b8d448b47fc","slug":"111502043729-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के सुलुई गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर चले लाठी- डंडो के संघर्ष में महिलाओं समेत आधे दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। रविवार के दोपहर तीन बजे पहले से आ रही पुरानी रंजिश में रास्ते में बरजा को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठिया चटकने लगी। इस संघर्ष में ओमप्रकाश 20 वर्ष पुत्र शम्भूनाथ मंजू देवी 35 वर्ष पुत्री शम्भूनाथ विजय शंकर 40 वर्ष पुत्र शम्भूनाथ अंजू देवी 60 वर्ष तथा दूसरे पक्ष के मुनिया देवी 65 वर्ष तथा अतरजिया देवी 70 वर्ष घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन