फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जमीनी विवाद में मारपीट, घायल मां-बेटे

जमीनी विवाद में मारपीट, घायल मां-बेटे

Fri, 29 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में मारपीट, घायल मां-बेटे
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में गुरुवार की शाम सरकारी जमीन पर सामान रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे एक पक्ष के मां-बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। शाहपुर गांव निवासी मांती देवी (60) पत्नी वीरेंद्र चौहान एवं उनका पुत्र शंकर चौहान (26) घर के पास सरकारी जमीन में घरेलू सामान रखा हुआ था। जिसका विरोध गांव का ही एक पक्ष ने किया, जिसको लेकर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने पहले से रखे सामान को फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां मवजूद मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने मारपीट में घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक दोनों घायलों को भर्ती कर दिया। जहां दोनों घायलों उपचार चल रहा है। घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed