फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तीन घरों से नगदी और आभूषण चोरी

तीन घरों से नगदी और आभूषण चोरी

Sat, 16 Jun 2018 11:19 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
तीन घरों से नगदी और आभूषण चोरी
बेल्थरा रोड। उभांव थाना क्षेत्र के दोथ गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए करीब एक लाख मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर गृह स्वामियों को घटना की जानकारी हुई। दोथ ग्राम में चोरों ने घर के पीछे से दीवार फांदकर राजेंद्र राजभर के घर में प्रवेश किया तथा बक्से में रखा पांच अदद चांदी के गहने, एक हजार नगद चुरा लिया, उसी समय बगल के बब्बन के घर से तीन अदद चांदी के गहने और सात बोरी गेहूं के अलावा राम प्रभाव के घर से दो बोरा गेहूं उठा ले गए। घटना के समय परिवार के लोग घर के बाहर सोए हुए थे, जिससे उन्हें चोरी की भनक नहीं लग सकी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed