फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो दुकान और घर में लाखों की चोरी

दो दुकान और घर में लाखों की चोरी

Wed, 15 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
दो दुकान और घर में लाखों की चोरी
बांसडीह/रसड़ा। दो थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो दुकानों और एक घर में जेवरात और नकदी समेत लाखों की चोरी की। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बांसडीह कस्बा निवासी सुनील गुप्ता की बड़ी बाजार में किराने व जनरल स्टोर की दूकान है। जहां चोरों ने ताला तोड़ बाक्स में रखे 31 हजार रुपये नकदी उड़ा दिया। वहीं लगभग 50 मीटर की दूरी पर मुख्तार की पान की दूकान का ताला तोड़ कर उसमें रखे नकदी 13 हजार के सिक्के पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई तब हुई जब बगल का दूकानदार अपनी दूकान खोलने पहुंचा, जहां किराना की दूकान का ताला व दरवाजा टूटा देख उसने दूकानदार को अवगत कराया। सूचना मिलते ही आस पास के लोगों के साथ ही दूकान मालिक मौके पर पहुंच गये। दोनों दूकानदारों ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

रसड़ा : कोतवाली क्षेत्र के रौराचवर गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर 30 हजार नकदी समेत लाखों रुपये के गहने एवं कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। रौराचवर निवासी अजय यादव का परिवार प्रतिदिन की भांति खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो गए। इसी बीच चोर घर में घूस गए और उनके कमरे के दरवाजे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद बगल के कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गये। जहां कमरे में रखे बक्से से 30 हजार नकदी, पांच नग सोने के गहने सहित 20 कीमती साड़ियां उठा ले गये। खटपट की आवाज सुन अजय की नींद खुल गई और वह बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने लगा। लेकिन कमरा बाहर से बंद था। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुन आसपास के लोग इकट्ठा होते कि चोर सामान लेकर भागने में सफल रहे। विक्रम यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed