फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कुछ घंटे की नफरत दे गई जिंदगी भर का दर्द

कुछ घंटे की नफरत दे गई जिंदगी भर का दर्द

Tue, 03 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कुछ घंटे की नफरत दे गई जिंदगी भर का दर्द
बलिया। गुलाब और इत्र की नगरी! जो कभी गंगा जमुनी तहजीब के नाम से जानी जाती थी। लेकिन दशहरा की शाम को फूटी चिंगारी के चलते रविवार को दो समुदायों के बीच जमकर जंग हुई। जिसमें कई घर, दूकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट हुई। कई लोग गंभीर रुप से जख्मी होकर वाराणसी सहित आपपास के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

कल तक साथ-साथ उठने-बैठने तथा एक दूसरे के दु:ख दर्द काम आने वाले लोग कुछ ही घंटे की नफरत में एक दूसरे के खून के प्यासे नजर आने लगे। सिकंदरपुर में दशहरा के दिन छेड़खानी से उपजे विवाद ने इस कदर अपना पांव फैला लिया कि अब जहां भी देखिए एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय के लोगों को नफरत की भावना से देखने लगे है। इसी बीच कुछ सामाजिक संगठनों ने शांति बहाल करने की कोशिश भी की है। तजिया के लिए एक समुदाय के लोगों द्वारा पहले पत्थरबाजी कर आगजनी के बाद तो पूरा सिकंदरपुर कसबा ही आग में सुलगने लगा है। अब कसबे के लोग सिर्फ एक ही बात कर रहे है कि कुछ घंटे की नफरत ही समाप्त करा दी गई होती तो जिंदगी भर के लिए दर्द देने वाली घटनाएं ही नहीं होती। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed