{"_id":"59c15f414f1c1bb6688b562e","slug":"101505845057-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा हालत गंभीर होने पर एक वृद्ध को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के समीप मंगलवार की सुबह जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
देवरिया जिले के बड़हलगंज से कुछ लोग सोमवार की देर रात जीप रिजर्व कर बलिया के सागरपाली रिश्तेदारी में आ रहे थे कि गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के समीप बाइक सवार को बचाने में जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें देवरिया जिले के बड़हलगंज निवासी फेकू (60), चालक मुन्शी (30) एवं गौरा बरहज निवासी ज्ञानी (28) घायल हो गए। फेकु की नाजुक हालत को देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
वहीं, सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा रतसर रोड पर सुबह बाइक टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा निवासी दिलीप कुमार गुप्ता (20) पुत्र सुभाष गुप्ता रतसर से अपने गांव आ रहा था। इस बीच सामने से आ रहा टेंपो से उसकी टक्कर हो गई। जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने टेंपो सहित चालक को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
रसड़ा संवाददाता के अनुसार, कोटवारी मार्ग स्थित काली मंदिर के समीप सोमवार की रात नौ बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त गाजीपुर जनपद के ताजपुर डेहमा निवासी धनजी राजभर (30) पुत्र द्वारिका राजभर के रूप में की गयी।