फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   crime

मकान बनवा रही महिला, पति और बेटे को दरोगा व सिपाहियों ने पीटा

Thu, 29 Oct 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime
बलिया। जिले के उभावं थाना क्षेत्र में मकान का निर्माण करवा रही महिला, उसके पति और बेटे को सिपाही और दरोगा द्वारानिर्दयता से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहे थे। मामला सोमवार रात का है, लेकिन वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। इसे किसी ने ट्विटर पर डाला तो एडीजी वाराणसी ने इसका संज्ञान लिया और कार्रवाई का निर्देश दिया। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है। उभांव की अनिता गुप्ता का कहना है कि वह पुराने मकान को तोड़कर नया निर्माण कार्य करा रही थीं। एक सप्ताह पूर्व पड़ोसी ने निर्माण कार्य रोक दिया। इसके बाद उन्होंने ने एसडीएम को पत्रक देकर इंसाफ की गुहार लगाई। एसडीएम ने इंस्पेक्टर उभांव योगेन्द्र बहादुर सिंह को मौका का मुआयना का निर्देश दिया। इंस्पेक्टर ने जमीन की नापी के बाद महिला को मकान बनवाने की अनुमति दे दी। तब निर्माण शुरू कर दिया गया। महिला का आरोप है कि सोमवार देर रात उभांव थाने के सब इंस्पेक्टर व दो सिपाही उसके घर पहुंचे और 20 हजार रुपए की मांग की। मना करने पर गालियां देते हुए बाल पकड़कर मारने लगे। पति राजकुमार और पुत्र आदर्श और रोहित ने विरोध किया तो उन्हें भी डंडे और लात से मारा पीटा गया तथा मोबाइल छीन लिया। महिला का आरोप है कि सिपाही पहले भी धमकाकर पांच हजार रुपये ले चुका है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद सीओ रसड़ा इसकी जांच कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जो भी दोषी मिला उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed