फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   crime

आयोजक पर महामारी एक्ट में केस दर्ज, किए गए गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के महाकारपुर गांव में सोमवार को आयोजित जन्मदिन पार्टी में चली गोली के मामले में आयोजक भाजपा नेता भानू प्रताप दुबे के विरूद्ध महामारी एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए एसओजी टीम ने भानु प्रकाश दुबे सहित छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दुबे को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहीं शेष को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, वीडियो के माध्यम से दो आरोपी सहतवार के बहुआरा निवासी रोहित तिवारी तथा दुबहर थाना के गोलू सिंह की पहचान की गई। जिनके विरूद्घ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बता दे कि गड़वार थाना क्षेत्र के महाकरपुर निवासी व भाजपा जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दुबे के लड़के के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा कार्यक्रम पेश कर रहे थे। इस दौरान वहां कुछ लोगों की ओर से हर्ष फायरिंग भी की जा रही थी। इसी बीच अचानक एक गोली गायक गोलू राजा की बांह व सीने में जा लगी। उनका वाराणसी में इलाज चल रहा है। एएसपी संजय कुमार ने कहा कि आयोजक के विरूद्घ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपियों की शिनाख्त भी कर ली गई है। जिनके गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed