फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   crime

दुर्जनपुर गोलीकांड का एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
रेवती। दुर्जनपुर हत्याकांड के एक और नामजद आरोपी यशवंत प्रताप सिंह को रेवती पुलिस ने बुधवार को कोलनाला तिराहे के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत सात नामजद आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 25 अज्ञात आरोपियों में से भी पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें से एक का इलाज बीएचयू में चल रहा है। थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्जनपुर गोलीकांड का नामजद आरोपी कोलनाला तिराहे के पास कहीं भागने के लिए किसी वाहन की प्रतीक्षा में खड़ा है। पुलिस पहुंची तो वह भागने लगा। तब उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया। बीते 15 अक्टूबर को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान के लिए हो रही खुली बैठक में बवाल, मारपीट तथा गोली चलने से एक पक्ष के जयप्रकाश उर्फ गामा पाल की मृत्यु हो गई थी। धीरेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष के छह से अधिक लोग घायल हो गये थे। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई चन्द्रमा पाल की तहरीर पर आठ नामजद तथा 25 अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। इसमें मुख्य आरोपी धीरेंद्र सहित 13 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक आरोपी व धीरेंद्र के साले अजय सिंह का इलाज पुलिस की देखरेख में वाराणसी में चल रहा है। उधर, मामले में दूसरी तरफ से आशा प्रताप सिंह की तहरीर पर 21 नामजद तथा 25-30 अज्ञात पर पुलिस ने मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed