फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cremation site construction stopped for using substandard material

घटिया सामग्री लगाने पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण रोका

Fri, 09 Sep 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cremation site construction stopped for using substandard material
नगरा। नगर पंचायत में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में मानक की अनदेखी पर भाजपा कार्यकर्ता बिफर पड़े। उपजिलाधिकारी रसड़ा से शिकायत कर निर्माण पर रोक लगवा दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से जजला में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण के लिए लगभग 29.75 लाख धन स्वीकृति हुआ है। निर्माण कार्य जारी था। निर्माण कार्य में सफेद बालू और घटिया ईंट का प्रयोग हो रहा था। जजला के ग्रामीण निर्माण कार्य मे धांधली का विरोध कर रहे थे, लेकिन कार्यदायी संस्था पर कोई असर नहीं हुआ। शुक्रवार को जजला के ग्रामीणों ने भाजपा नेता और आईटी सेल के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल से शिकायत की। भाजपा नेता मौके पर गए तो देखा कि ग्रामीणों की शिकायत सही है। भाजपा नेता जायसवाल ने उपजिलाधिकारी रसड़ा और अधिशासी अधिकारी से मानक की अनदेखी की शिकायत की। भाजपा नेता की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने अपने कर्मचारियों को भेजकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शिकायत पर निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed