फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Created ruckus by placing dead body on the road, staged a protest

Ballia News: सड़क पर शव रखकर किया हंगामा, दिया धरना

Mon, 21 Oct 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Created ruckus by placing dead body on the road, staged a protest
इंदरपुर। तुर्की दौलतपुर निवासी पवन कुमार की मौत के मामले में परिजनों ने शाम छह बजे के बाद शव को थाने के सामने रख घंटों हंगामा किया। युवक की पत्नी बबिता सहित घर की महिलाओं ने थाने के भीतर धरना दिया। परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत पवन की हत्या की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मो. फहीम थाने पर पहुंचे। परिजनों से वार्ताकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। परिजनों का आरोप है कि पवन की ससुराल नरही पंडितपुरा में हैं। जूडनपुर में पत्नी की एक सहेली रहती है। उससे पवन का अच्छा संबंध था। सहेली के बुलाने पर ही पवन बर्थडे पार्टी में गया था। आरोप लगाया कि पवन को साजिश के तहत मारा गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed