फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CPI Male activists protest against privatization of railways in Ballia

बलिया में रेलवे के निजीकरण के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Feb 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
CPI Male activists protest against privatization of railways in Ballia
रेलवे के निजीकरण के विरोध में रेलवे स्टेशन परिसर में नारेबाजी करते भकपा माले के सदस्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। रेलवे का निजीकरण न करने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भाकपा माले द्वारा शनिवार को रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद रेल मंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांत्र पत्र स्टेशन मास्टर को सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी नेता लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के निजीकरण अभियान के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय रेल का निजीकरण बंद करने की मांग की। साथ ही मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य बोगी का परिचालन बिना सीटों के आरक्षित किए सुनिश्चित करने तथा बलिया से छपरा, बनारस और शाहगंज के लिए सवारी गाड़ियां चलाई जाने की मांग की। लक्ष्मण यादव ने कहा कि जो सरकार पब्लिक प्रापर्टी को प्राइवेट कर रही है वह लोकहित की नहीं हो सकती। इस मौके पर मुहम्मद युसुफ खां, शिवविलास साह, रामप्रवेश शर्मा, जैनुद्दीन, रमेश कुमार बिंद, राजेश गोंड, विपिन कुमार, आशा देवी, बद्री प्रसाद, उमाशंकर पटेल, मोहम्मद साकिब, खैरूबसर, विनय खरवार, मुन्ना प्रसाद, तेज नारायण, शिवजी राय, संजय सिंह, राजमन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed