फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Court puts stay on construction of MRF Centre

Ballia News: निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटर पर कोर्ट ने लगाई रोक

Fri, 12 Dec 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Court puts stay on construction of MRF Centre
मनियर। नगर पंचायत मनियर की ओर से कस्बे के वार्ड चार में 60 लाख से निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटर पर न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन पश्चिमी बलिया ने रोक लगा दी है। कोर्ट से स्थगन आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने काम रोक दिया है।
विज्ञापन

उक्त स्थगन आदेश विमला उपाध्याय बनाम प्रदेश सरकार के मामले में आया है। नगर पंचायत मनियर की ओर से जनवरी 2025 में एमआरएफ सेंटर का निर्माण शुरू कराया गया था, जो लगभग बनकर तैयार हो गया है। विमला उपाध्याय निवासी मनियर ने राज्य सरकार जरिये कलेक्टर बलिया, उपजिलाधिकारी बांसडीह, तहसीलदार बांसडीह और कपिलदेव के नाम से वाद दाखिल किया था। आरोप था कि उक्त जमीन बैनामे की है। कोर्ट ने विमला की प्रार्थना को एक पक्षीय रूप से स्वीकार किया है। विवादित जमीन पर स्थगन आदेश दिया है। थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक ने कहा कि आदेश की कॉपी अधिशासी अधिकारी मनियर को भेज दी गई है। कोर्ट के आदेश पर निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed