फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Counseling for admission in Polytechnic starts today in five phases

Ballia News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आज से पांच चरणों में काउंसिलिंग

Fri, 27 Jun 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Counseling for admission in Polytechnic starts today in five phases
बलिया। जिले के राजकीय, निजी, एडेड व पीपीपी पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने ऑनलाइन प्रवेश काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसिलिंग पांच चरणों में होगी। पहले तीन चरण सिर्फ प्रदेश के ही पात्र अभ्यर्थियों के लिए होंगे। कक्षाएं भी एक अगस्त से शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य व प्रवेश के नोडल अधिकारी सुनील कुमार सोनकर ने बताया कि पहले चरण में 27 जून से 2 जुलाई तक चॉइस भरा जाएगा। तीन जुलाई को सीट आबंटन किया जाएगा। अभ्यर्थी 4 से 6 जुलाई तक ऑनलाइन फ्रीज या फ्लोट (अगले चरण में जाने का) विकल्प चुन सकेंगे। इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इनका दस्तावेज सत्यापन 4 से 7 जुलाई तक जिले के दो सहायता केंद्रों पर किया जाएगा। सीट वापसी (विड्राॅ) आठ जुलाई को होगी। दूसरे चरण में 9 से 11 जुलाई तक विकल्प भरे जाएं। 12 जुलाई को सीट आबंटन होगा। 13 से 15 जुलाई तक सुरक्षा व काउंसिलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा होगा।
विज्ञापन

दस्तावेज सत्यापन 14 से 16 जुलाई तक और सीट वापसी 17 जुलाई को होगी। तीसरे चरण में 18 से 20 जुलाई तक विकल्प भरा जाएगा। 21 जुलाई को सीट आवंटन होगा। 22 से 24 जुलाई तक शुल्क जमा किया जाएगा। इस चरण में सभी अभ्यर्थी की सीट स्वतः फ्रीज होगी। दस्तावेज सत्यापन 22 से 25 जुलाई तक किया जाएगा। सीट वापसी की अंतिम तिथि 26 जुलाई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों का विकल्प दें। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग पोर्टल https://jeecup.admis-sions.nic.in पर लॉगिन कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 8780 परीक्षार्थी हुए है चयनित : राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य व प्रवेश के नोडल अधिकारी सुनील कुमार सोनकर ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जीकप) की ओर से सोमवार को घोषित प्रवेश परीक्षा परिणाम में प्रवेश काउंसिलिंग के लिए जिले में 8780 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब यह प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों के प्रवेश कराए जाएं। इसके लिए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिले में दो सहायता केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed