फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   councillor representative sitting on hunger strike deteriorated condition in ballia

Ballia News: भूख हड़ताल पर बैठे सभासद प्रतिनिधि की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 29 Oct 2024 02:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 29 Oct 2024 02:45 PM IST
सार

लगातार चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सभासद प्रतिनिधि की मंगलवार को हालत बिगड़ गई। आनन-फानन मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने जांच के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।  

विज्ञापन
councillor representative sitting on hunger strike deteriorated condition in ballia
भूख हड़ताल पर बैठे सभासद प्रतिनिधि की हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रेवती आईबीएस स्टेशन को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहे भूख हड़ताल के चौथे दिन मंगलवार को नपं के वार्ड नंबर दो के सभासद प्रतिनिधि मुन्नू कुंवर की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे सभासद प्रतिनिधि को जिला अस्पताल में भर्ती करने की बात कही। इसके बाद एबुंलेंस के माध्यम से सभासद प्रतिनिधि को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सीएचसी चिकित्साधिकारी ने बताया सभासद प्रतिनिधि का शुगर और बीपी बढ़ जाने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है। इसलिए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बता दें कि रेवती आईबीएस स्टेशन को पुनः स्टेशन का दर्जा देने की मांग को लेकर स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति तथा व्यापार मंडल द्वारा बीते चार दिन से भूख हड़ताल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल विभाग द्वारा रेवती रेलवे स्टेशन को अप्रैल 2023 में आईबीएस की श्रेणी में डाल दिया गया है। उसके कुछ दिनों के बाद प्लेटफार्म नंबर एक की रेल पटरियां उखाड़ ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed