{"_id":"6238bbbb6e98c26bc85c0f4b","slug":"council-school-examinations-will-start-from-today-ballia-news-vns6442256109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरु होंगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरु होंगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी, उच्च प्राइमरी स्कूलों, कस्तूरबा विद्यालयों में अध्ययनरत तीन लाख 10 हजार 553 विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो रही है। इनके प्रश्न पत्र डायट पकवाइनार के माध्यम से तैयार किए गए हैं।
कोरोना वायरस से बचाव के कारण पिछले दो साल से बेसिक एवं कस्तूरबा विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं नहीं हो पाईं थीं। उन्हें अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया था। लेकिन अब निदेशालय के निर्देश पर इनकी वार्षिक परीक्षाएं दो पाली में होंगी। कक्षा एक में मौखिक, कक्षा दो व तीन में मौखिक एवं लिखित, कक्षा चार व पांच में लिखित एवं मौखिक और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षाएं होंगी। शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा एक की वार्षिक गृह परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच तक की परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों होंगी। कक्षा छह से आठ तक के परीक्षार्थी लिखित वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। शासन से आई स्कीम के तहत की परीक्षाएं कराई जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से और दूसरी पाली की साढ़े 12 बजे से होगी। दो-दो घंटे परीक्षाएं चलेंगी। अलग से कोई समय सारिणी जारी नहीं होगी। मौखिक परीक्षा की प्रश्नोत्तरी स्कूल स्तर पर प्रधानाध्यापक की देखरेख में बनेगी बीएसए शिवनारायन सिंह के मुताबिक कुल तीन लाख 10 हजार परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। इधर, सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक सौरभ गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। समय सारिणी स्कूलों में भेज दी गई है।