फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Corona is spreading in the city, people are careless

नगर में कोरोना पसार रहा पांव, लोग बेपरवाह

Sun, 05 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corona is spreading in the city, people are careless
बलिया नगर एवं आसपास के इलाकों में बढ़ रहे मरीजों की संख्या के बावजूद लोग कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। इस पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शहर व आसपास के 15 इलाकों में 10 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है। शहर में तो कई दुकानदार दुकानों के सामने बैठे रहते हैं और ग्राहकों के आने पर खरीद-बिक्री करते हैं। इसी तरह आवश्यक सामग्री के नाम पर भी कई दुकानें खुली मिली, जहां खरीद बिक्री करते पाए गए। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो नगर और उसके आसपास 61 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। शहर के बीचोबीच लक्ष्मी मार्केट हॉटस्पॉट बना हुआ है और यहां से अब तक 10 मरीज मिल चुके हैं। इस मार्केट के लोग शहर के विभिन्न मुहल्लों व आसपास के गांवों में भी रहते हैं। इसके अलावा नगर के विजयीपुर में आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वही उमरगंज में अब तक 12 संक्रमित पाए जा चुके हैं। दो जुलाई को दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। बावजूद लोगों द्वारा लापरवाही जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर से सटे तिखमपुर के परिखरा और दुबहड़ विकास खंड के ओझा के छपरा में कुल सात मरीज हैं जिनमें एक ही परिवार के पांच मरीज भी शामिल हैं। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में एक शहर के विजयीपुर आठ, बनकटा में एक व अमृतपाली के रहमत नगर में दो कोविड-19 के मरीज सामने आ चुके हैं। शहर कोतवाली के उमरगंज में 12 संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित है। जबकि चंद्रशेखरनगर में दो, नवरंग मार्केट में दो मरीज आ चुके हैं। शहर कोतवाली के लक्ष्मी मार्केट में 10 एवं जापलिनगंज में एक, राजेंद्र नगर एक एवं जगदीशपुर में एक केस मिला हैं। इसके अलावा निराला नगर में एक, टैगोर नगर में एक पॉजिटिव केस आए है। वही आवास विकास एवं मिड्ढी में आए पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वही अधिवक्ता नगर में एक, रामपुर उदयभान में एक, लोहापट्टी में एक, भृगुआश्रम में एक, स्टेट बैंक में तीन संक्रमित पांए गए। शनिवार की रात आई रिपोर्ट में जिला चिकित्सालय में एक, जिला महिला चिकित्सालय में एक, नगर से सटे शिवबिहार कालेेनी (परिखरा) में एक संक्रमित मरीज पाया गया। दो जुलाई को कोरोना से दो मौत होने के बाद जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ रहे प्रभाव को रोकने के लिए 10 जुलाई तक के लिए नगर व आसपास के 15 इलाकों में लॉकडाउन कर दिया। इस दौरान आवश्यक सामगियों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया। लेकिन अधिकांश दुकानदार लॉकडाउन का उल्लघंन कर दुकान खोलकर बाहर बैठ रहे हैं और ग्राहक के आने पर सामान की बिक्री कर रहे हैं। रविवार को तो दुकानदारों ने हद कर दिया और मनमानी तरीके से दुकानों को खोलकर खरीद बिक्री करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed