फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Corona infected will be searched in Dastak campaign

Ballia News: दस्तक अभियान में तलाशे जाएंगे कोरोना संक्रमित

Mon, 10 Apr 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Corona infected will be searched in Dastak campaign
बलिया। दस्तक अभियान के तहत इस बार कोरोना लक्षण वाले मरीजों की तलाश की जाएगी। आशाकार्यकर्ता एनटीपीसीआर कीट से सैंपलिंग से जांच कर चिन्हित करेंगी। पाजीटिव मिलने पर निगरानी समिति को सूचित करेंगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। विभाग ने ब्लाकवार आशा व आंगनवाड़ी की ट्रेनिग दे दी हैं। दस्तक अभियान के तहत आशा, आंगनबाड़ी घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी। विभाग द्वारा मिले फार्मेट को भरेंगी। इस दौरान किसी सदस्य को कोविड लक्षण सर्दी, बुखार या गले में खराश की शिकायत मिलेंगी तो आशाकार्यकर्ता उस सदस्य की कोविड सैंपलिंग करेगी।
विज्ञापन

प्रति सैंपलिंग का पैसा भी मिलेगा। मरीज के पॉजिटिव आने पर होम गांव और मोहल्ले की निगरानी समितियों को देंगी। वह स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने के साथ मरीज को होम आइसोलेट करेंगे। संक्रमित मरीज के ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर उनके संपर्क में आने वालों की भी तत्काल जांच की जाएगी। सही समय पर संक्रमण का पता चलने पर बढ़ने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कोविड के बढ़ते मामलों के बीच में संक्रमित की पहचान के लिए दस्तक अभियान कारगर साबित होगा। इसके माध्यम से स्वास्थ्य विभाग हर घर की स्क्रीनिंग कराएगा। जिससे कोविड मरीजों की सही जानकारी मिल जाएगी। अभियान की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed