फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   corona

जिले में चार और लोगों की हुई मौत, संख्या हुई 62, एक्टिव केस 675

Tue, 15 Sep 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
corona
बलिया। जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में शाहपुर, जीराबस्ती, बैरिया और आनंदनगर में एक-एक लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 95 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 4796 हुई। इसमें पहले से भर्ती 4701 में से 4059 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 675 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 62 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 5028 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दी।उन्होंने बताया कि बैरिया के गोन्हिया टोला में दो, दयाछपरा में पांच, बेलहरी के हल्दी में एक, डुमरिया में एक, गंगापुर में दो, दुबहर के हरिछपरा में एक, अहिरौली पांडेय में 12, दुबहर में एक, नवानगर के सीवानकला में एक, चरवन सिकंदरपुर में एक, पंदह के सहुलाई में पांच, मौली में एक, रसड़ा के रसूलपुर में दो, चंद्रवार में एक, टीकदवरी में एक, रेवती के विशुनपुरा में एक, सीयर के तिरनई खीरपसु में चार, चौकियामोड़ में पांच, मिश्रौली में एक, सोहाव के नसीपुरकला में दो, भरौली में सात, शहर के टैगोर नगर में एक, जिला कारागार में नौ, जगदीशपुर में एक, हरपुर मिड्ढी में दो, आवास विकास में एक, भृगुआश्रम में एक, काशीपुर में एक, दुहाजन में एक, जापलिनगंज में एक, हनुमानगंज में सोबईबांध में एक, बांसडीह के केवरा में एक, चिलकहर में तीन, परसिया में एक, गड़वार के एकवारी में एक, नवाड़ा में एक, हनुमानगंज में दो, जीराबस्ती में दो, चंद्रशेखरनगर में एक, मनियर के रामपुर में एक, असना में एक, नगरा के सुपापाली में एक, डीहवा नईबस्ती में दो पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed