फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Convocation means determination to enter the field of work after acquiring education: Governor

दीक्षांत का अर्थ अर्जित शिक्षा के कर्म क्षेत्र में उतरने का संकल्प : राज्यपाल

Mon, 27 Nov 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Convocation means determination to enter the field of work after acquiring education: Governor
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह का आयोजन राज्यपाल/ कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। इसमें कुल 24802 विद्यार्थियों ने उपाधि प्राप्त की। इसमें स्नातक स्तर के 21,372 व स्नातकोत्तर स्तर के 3,430 विद्यार्थी शामिल हैं। राज्यपाल ने 12 छात्र व 26 छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया। एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा साक्षी बरनवाल को ओवरऑल प्रदर्शन के लिए कुलाधिपति मेडल से सम्मानित किया।राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत का अर्थ शिक्षा का अंत होना नहीं है, बल्कि अर्जित शिक्षा के कर्म क्षेत्र में उतरने का संकल्प है। संविधान दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि हम सबको अपने मौलिक कर्तव्यों को जानना चाहिए और उसका निर्वहन करना चाहिए। युवा पीढ़ी को भी मूल कर्तव्यों का ज्ञान कराया जाना आवश्यक है। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विवि, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश के कुलाधिपति प्रो. हरमहेंद्र सिंह बेदी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई-शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य चरित्रवान विद्यार्थियों का निर्माण करना है। आज ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है, जो रोजगारपरक हो। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा का आज वास्तविक प्रकटन हुआ है। अपने गुरुओं द्वारा प्रदत्त ज्ञान एवं कौशल को ये उपाधि प्राप्त विद्यार्थी अपने जीवन में उतारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed