{"_id":"60d8ac9e8ebc3edbc57817f7","slug":"contractors-not-ready-to-work-on-napa-tender-ballia-news-vns5972823163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा के टेंडर पर काम करने को तैयार नहीं हो रहे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा के टेंडर पर काम करने को तैयार नहीं हो रहे ठेकेदार
विज्ञापन
बलिया। एक दौर था जब नगर पालिका के टेंडर के लिए मारपीट की नौबत आ जाती थी, लेकिन अब नगर पालिका की निविदा पर कोई भी ठेकदार काम करने को तैयार नहीं, जिससे नगर के नालों में जमा सिल्ट जलजमाव का प्रमुखा कारण बना है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बारिश पूर्व नाला सफाई के लिए निकाला गया टेंडर है। इसे नपापरिषद की तरफ से तीन बार निकाला गया। बावजूद इसके कोई ठेकेदार काम लेने को तैयार नहीं था। जैसे तैसे पालिका प्रशासन ने मुरादाबाद की केपीएस कंपनी को नाला सफाई के लिये मनाया है। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में काफी विलंब हो गया। बरसात पूर्व नालों की सफाई का सपना पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। 12 किमी तक नालों की सफाई करनी है। अभी तक मात्र आधा ही काम हो चुका है। इधर एक सप्ताह में हो रही बरसात से निकला मलबा फिर नाला में चला गया। इस बार 45 लाख रुपये का टेंडर दिया गया है।
लगातार तीन बार टेंडर निकाला गया। तब किसी ने टेंडर नहीं भरा था, लेकिन अब टेंडर फाइनल हो चुका है। कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। जल्द ही सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।
--------
विज्ञापन
लगातार तीन बार टेंडर निकाला गया। तब किसी ने टेंडर नहीं भरा था, लेकिन अब टेंडर फाइनल हो चुका है। कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। जल्द ही सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।
--------