फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Continuous rain is now becoming a problem for coarse grains.

Ballia News: लगातार बारिश अब मोटे अनाजों के लिए बन रही आफत

Tue, 03 Oct 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Continuous rain is now becoming a problem for coarse grains.
बलिया। लगातार हो रही बारिश व तेज हवाएं अब मोटे अनाजों के लिए आफत बनती जा रही है। खासकर बाजरा, ज्वार व अरहर की फसलें प्रभावित होने लगी हैं। अगेती बाजरा के दाने भी खराब होने लगे हैं जिससे पैदावार प्रभावित होने की उम्मीद है। उधर, रुक-रुक कर हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर के कई मार्गों पर जलभराव होने से लोग परेशान हो चुके हैं। इसके अलावा 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति भी बेपटरी है। इस वर्ष अबतक 649.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन

बीते एक माह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। यह बारिश धान की फसलों के लिए तो लाभदायक है लेकिन अन्य खरीफ को अब नुकसान पहुंचाने लगी है। इस वर्ष बरसात विलंब से हुआ और शुरुआती समय में बारिश नहीं होने के कारण किसानों ने मोटे अनाजों वाली फसलों की बोआई कर दी। हालांकि बाद में बरसात अच्छी होने पर किसानों ने धान की रोपाई की। वर्तमान में लगातार बारिश के कारण खासकर ज्वार, मक्का, बाजरा, अरहर आदि की फसलें प्रभावित होने लगी हैं। खासकर बाजरा के दाने में खराब होने लगे हैं क्योंकि अब यह पकने को तैयार है। इसके अलावा सब्जी की खेती हरा मिर्च, करैली, लौकी, नेनुआ, भिंडी आदि की फसलों को नुकसान हो रहा है। दो दिनों पहले आई आंधी-पानी के बाद बारिश के बीच जिले के 50 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन

उधर, लगातार बारिश से निचले इलाकों के लोग परेशान हैं। नगर के आवास विकास कॉलोनी, काजीपुरा, बहादुरपुर, रामपुर उदयभान, प्रोफेसर कॉलोनी, विकास भवन से जीजीआईसी कॉलोनी जाने वाले रास्तों पर बने गड्ढों में पानी भर गया। इसके चलते लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
पांच वर्षों में बारिश की स्थिति
वर्ष बारिश मिमी में
2018 184.83
2019 257.03
2020 344.20
2021 770.23
2022 173.80
----------------------
लगातार हो रही बारिश से खरीफ की मोटे अनाजों वाली फसलें प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि अभी किसी क्षेत्र से नुकसान की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर उसकी पड़ताल कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
- पवन कुमार प्रजापति, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed