फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Container came in contact with high tension wire, driver died

Ballia News: हाईटेंशन तार की चपेट में आया कंटेनर, चालक की मौत

Sun, 13 Apr 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Container came in contact with high tension wire, driver died
नरही । सरयां गांव के सामने एनएच-31 पर ओवरटेक करते समय एक कन्टेनर सड़क से नीचे उतरा और हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई शव को कब्जे में लेकर नरही थाने चली आई।
विज्ञापन

सरयां गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार को रात में ढाई बजे गाजीपुर की तरफ से भरौली की तरफ जा रहा कन्टेनर ओवरटेक करते समय सड़क से नीचे उतर गया। ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से कन्टेनर का ऊपरी भाग स्पर्श हो गया। इससे कन्टेनर में करंट उतर गया। चालक आशीष कुमार यादव (34) पुत्र सुरेश निवासी अड्डा पूरब, जिला कन्नौज की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नरही थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि कन्टेनर चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कन्टेनर कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

डेढ़ माह पूर्व ठीक इसी जगह पर गुजरात से सामान लादकर पटना जा रहा कन्टेनर ओवरटेक करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया था। चालक ने कूद कर जान बचाई थी, लेकिन कन्टेनर में रखा सामान जल कर राख हो गया था। ग्राम प्रधान मुकेश तिवारी ने बताया कि बिजली विभाग को अवगत कराया जा चुका है कि हाईटेंशन तार नीचे हैं। उसे ऊपर किया जाए, लेकिन विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed