फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Consumers upset due to arbitrary electricity bill

Ballia News: मनमाना विद्युत बिल के चलते उपभोक्ता परेशान

Sun, 17 Mar 2024 03:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to arbitrary electricity bill
बलिया। विद्युत निगम अभी भी उपभोक्ताओं की बिलिंग व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। जिले में हर महीने हजारों उपभोक्ताओं के बिजली बिल गलत बन रहे हैं। उपभोक्ताओं को बिल ठीक कराने के लिए विद्युत कार्यालय में भटकना पड़ता है। विद्युत निगम बिलिंग एजेंसी पर जिम्मेदारी थोप कर अपना पल्ला झाड़ लेता है, लेकिन कभी भी ठोस कार्रवाई नहीं होती है। आलम यह है कि विद्युत उपभोक्ताओं की ओर से शिकायत तो की जाती है, लेकिन विभाग की ओर से उसका संज्ञान नहीं लिया जाता है हर महीने पर उपभोक्ता को मनमाना बिल भेजा जाता है। इस समस्या से सैकड़ों उपभोक्ता जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

केस 1
नगर के गोशाला रोड निवासी विद्यासागर गुप्त ने कुछ माह पहले एक किलो वॉट का घरेलू कनेक्शन लिया। उपभोक्ता को पहली बिल ही 14 हजार की भेज दी गई। उपभोक्ता की ओर से इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। हर महीने मनमाना बिल भेजने से यह विभाग का चक्कर काटने को मजबूर है।
विज्ञापन


केस 2
सोहांव गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनके यहां कभी भी मीटर रीडिंग के लिए कोई नहीं पहुंचता और मनमाना बिल भेज दिया जाता है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल बनाने की जिम्मेदारी बिलिंग एजेंसी के जिम्मे है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर जांच कर बिल दुरुस्त कराया जाता है। बिलिंग एजेंसी को भी इस बाबत चेतावनी दी गई है। - नरेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed