फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Consumers can create their own bills, facility to increase or decrease load

Ballia News: उपभोक्ता स्वयं बना सकते बिल, लोड बढ़ाने व घटाने की सुविधा

Tue, 03 Jun 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Consumers can create their own bills, facility to increase or decrease load
बलिया। बिजली उपभोक्ताओं को अब अपनी समस्याओं को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेग। विद्युत निगम ने कंज्यूमर एप लांच किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता खुद बिल निकाल सकते हैं। उसी के माध्यम से जमा भी कर देंगे। उसमें लोड घटाने व बढ़ाने की भी सुविधा होगी। उसमें प्रतिदिन बिजली उपयोग की भी जानकारी मिलती रहेगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को प्ले स्टोर में जाकर एप डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

जिले में बिजली व्यवस्था चार खंडों में संचालित होती है। इसके जरिये 4.20 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है। इन्हीं स्थलों पर बिजली की समस्याओं का समाधान भी होता है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण में निगम के अधिकारी व कर्मचारी काफी लापरवाही बरतते हैं। मीटर रीडिंग गलत होने की शिकायतें आम हो गई हैं। मामूली समस्याओं को लेकर कार्यालयों में कई दिनों तक चक्कर काटते हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए निगम ने एप लांच किया है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। एप में स्वयं बिल जनरेट और एप के माध्यम से भुगतान की सुविधा, पुराने बिल और भुगतान की पूरी जानकारी। पूरे दिन बिजली उपयोग की भी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं उपभोक्ताओं को मिलेगी। अधिशासी अभियंता नरेश प्रकाश ने बताया कि कंज्यूमर एप पर उपभोक्ता की हर समस्या का समाधान होगा। इसके लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed