फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Consumers and traders will benefit

Ballia News: उपभोक्ताओं-व्यापारियों को होगा लाभ

Thu, 25 Sep 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Consumers and traders will benefit
चितबड़ागांव कस्बा में जीएसटी में कमी को लेकर जुलूस निकालकर कर लोगों को जागरुक करते राज्यसभा सां
चितबड़ागांव। केंद्र सरकार की ओर से व्यापारियों के हित में की गई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती के बाद भाजपा ने व्यापारी वर्ग से सीधा संवाद अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में बुधवार को नगर पंचायत में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने स्थानीय दुकानदारों से संवाद किया। सांसद नीरज शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता दी है। हाल ही में जीएसटी में की गई कटौती से अब कपड़ा, जूते-चप्पल, दैनिक उपयोग की वस्तुएं पहले की तुलना में सस्ती हो गई हैं। इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पहल से व्यापार को सरल बनाया जा सकेगा। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि नई पीढ़ी के जीएसटी के माध्यम से आसान व्यापार, मजबूत भारत और घर-घर स्वदेशी की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। सांसद ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि यह निर्णय व्यापारी वर्ग को राहत देने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगा। चेयरमैन अमरजीत सिंह ने भी कहा कि जीएसटी दरों में कमी का निर्णय ऐतिहासिक है। पूर्व चेयरमैन अभिराम सिंह दारा, मोतीचन्द गुप्ता, राजू सिंह, प्रमोद सिंह, अभिषेक तिवारी, रोहित उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed