फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction work of automatic Pipa bridge will start soon in the district

Ballia News: जिले में जल्द शुरू होगा आटोमेटिक पीपा पुल के निर्माण का कार्य

Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Construction work of automatic Pipa bridge will start soon in the district
बलिया। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण वाराणसी की तकनीकी टीम के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गंगा नदी व सुरहा ताल आदि जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने निरीक्षण कर गंगा नदी से लेकर कटहल नाला व सुरहा ताल में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा किया और कहा कि जलमार्ग में बड़े जहाजों का आवागमन सुचारू रूप से हो इसके लिए आटोमेटिक पीपा पुल लगाने का काम जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के तकनीकी सहायक मुहम्मद असलम व जलीय सर्वेक्षक रणधीर कुमार ने कटहल नाला की की जगहों पर जाकर वस्तुस्थिति देखी। टीम ने गंगा घाट पर भी स्थिति देखी और पूरा खाका तैयार किया। इस बीच टीम के सदस्य मंत्री व नवगठित उप्र अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन दयाशंकर सिंह के साथ सुरहा ताल का चारों ओर से निरीक्षण किया और सभी संभावनाओं पर चर्चा किया।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि अगर सुरहा में ड्रेजिंग का कार्य करा दिया जाए तो यहां पूरे वर्ष पानी रहेगा, जिससे पर्यटन को विकसित किया जा सकता है। इसके अलावा कटहल नाला के सुंदरीकरण व उसे जल परिवहन की दृष्टि से सीधे गंगा से जोड़ने का भी प्रस्ताव दिया। मंत्री ने कहा कि जल परिवहन के क्षेत्र में जिले को अव्वल बनाने के लिए जो भी होगा उसे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा नदी में राष्ट्रीय जलमार्ग नंबर एक को विकसित करने की दिशा में कई स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जनपद के साथ ही गाजीपुर व मांझी घाट पर जेट्टी आदि बनाया जाएगा, जिससे रोजगार के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने टीम के सदस्यों को पूरा खाका तैयार कर अगले सप्ताह में अधिकारियों के यहां आने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed