फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction started after payment of Rs 5 lakh

Ballia News: पांच लाख का हुआ भुगतान तो शुरू हुआ निर्माण

Thu, 20 Feb 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Construction started after payment of Rs 5 lakh
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में सौ शय्या वाले राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कार्य पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार से फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन

बीते नौ फरवरी को कार्यदायी संस्था की ओर से भुगतान नहीं किए जाने से नाराज ठेकेदारों ने निर्माण कार्य रोक दिया था। अब कार्यदायी संस्था निर्माण निगम ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि ठेकेदार को दिया है।
विज्ञापन

इसकी खबर अमर उजाला ने बीते 11 फरवरी के अंक में शीर्षक ‘’ ठेकेदार ने 100 शय्या अस्पताल का काम रोका’’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। बता दें कि 100 शय्या अस्पताल का निर्माण कार्य विगत सात वर्षों से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 करोड़ 27 लाख 25 हजार रुपये इसके लिए जारी हुए हैं, लेकिन अब तक सिर्फ ए ब्लाॅक का कार्य ही पूरा हुआ है। बी ब्लॉक के रैंपे फिनिशिंग, टोटी व पाइपलाइन के कार्य के साथ ही फायर का कार्य बाकी है। जबकि एमओ आवास को छोड़कर अन्य आवासीय कार्य पूरा हो चुके हैं। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सकों का कहना है कि ए ब्लॉक ऑपरेशन, वार्ड व रिकॉर्ड रूम के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed