फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction of Pipa bridge may be delayed, department is waiting

Ballia News: पीपा पुल के निर्माण हो सकती है देर, इंतजार कर रहा विभाग

Tue, 05 Nov 2024 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Construction of Pipa bridge may be delayed, department is waiting
बलिया। जनपद में एक तरफ सरयू तो दूसरी तरफ गंगा बहती है। दोनों नदियों काे पार करने के बाद बिहार की सीमा शुरू हो जाती है। लोक निर्माण विभाग की गंगा और सरयू में आठ माह के लिए तीन पीपा पुल का निर्माण कराता है, लेकिन इस बार पुलों के निर्माण में देर हो सकती है। पीडब्ल्यूडी अभी पुल निर्माण के लिए अनुकूल परिस्थतियों का इंतजार कर रहा है। जिले की लगभग 40 हजार की आबादी वाला गांव नौरंगा गंगा उस पार बसा है। इस गांव के लोगों को अपने ही जिला मुख्यालय पर आने के लिए बिहार के आरा भोजपुर व बक्सर होते हुए 120 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। यहा फिर नाव ही सहारा होती है। गांव के सामने पीपा पुल बन जाने पर जिला मुख्यालय की दूरी मात्र 30 किलोमीटर हो जाती है। यहां के लोगों की सहूलियत के लिए हर साल लोक निर्माण विभाग की ओर से पीपा पुल का निर्माण कराया जाता है। पीपा पुलों की अवधि 15 नवंबर से 15 जून तक होती है। इस स्थान पर अभी तक पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि विभाग टेंडर आदि की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के खरीद-दरौली में भी पीपा पुल का निर्माण होता है। पुल के क्षतिग्रस्त वड स्लीपर आदि बदलने के लिए पिछले महीनों शासन ने करोड़ों की धनराशि भी स्वीकृत की थी। अभी यहां के लिए भी कवायद होनी है। शहर से सटे गंगा में माल्देपुर में पीपा पुल तैयार किया जाता है। लोक निर्माण विभाग निर्माण के एक्सईएन केशरी प्रसाद ने बताया कि विभाग के पास पीपे कम हैं। अभी नदियों का पाट गहरा और धार ज्यादा है। नदिया जैसे ही पेटे में जाएंगी पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed