फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction of fire station will accelerate, 4.66 crores will be found

फायर स्टेशन के निर्माण में आएगी तेजी, 4.66 करोड़ मिले

Tue, 21 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Construction of fire station will accelerate, 4.66 crores will be found
पूर। धन की कमी से पिछड़े सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के गौरा मदनपुर में चल रहे फायर स्टेशन के निर्माण कार्य की आखिरकार शासन को याद आ ही गई है। शासन की ओर से वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्माण के लिए 4.66 करोड़ की धनराशि और जारी की गई है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासनिक भवन और फायर स्टेशन के कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से मार्च 2019 में सिकंदरपुर तहसील के गौरा मदनपुर में फायर स्टेशन के लिए 873.71 लाख के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए 10 लाख की पहली किस्त जारी की गई थी। 21 जून 2019 को फायर स्टेशन की नींव रखी गई। जनवरी 2021 में इसके बजट को पुनरक्षित करते हुए 933.60 लाख के प्रसोताव को स्वीकृत देते हुए दूसरी किस्त में 187 लाख की धनराशि जारी की गई थी। इसमें कार्यदायी संस्था की ओर से एक करोड़ का उपयोगिता प्रमाण पत्र देने से 87 लाख रुपये वापस कर लिए गए। अब तक मिली 110 लाख की धनराशि से बाउंड्रीवाल आदि का ही कार्य हो पाया है। प्रशासनिक भवन के लिए पिलर का काम हो रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि में निर्माणाधीन फायर स्टेशन का सपना इस वर्ष भी लग रहा है अधूरा ही रह जाएगा। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के बावजूद बजट न मिलने के कारण फायर स्टेशन का काम काफी धीमी गति से हो रहा है।
विज्ञापन

अब शासन की ओर से 4.66 करोड़ की धनराशि और जारी की गई है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निर्माण निगम वाराणसी के एक्सईएन सर्वेश सिंह चौहान वे बताया कि जल्द ही और धन अवमुक्त होने की बात कही गई थी। धनराशि खाते में आते ही प्रशासनिक भवन बनाकर और फायर स्टेशन का काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed