फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction of 17 water tanks canceled, report sent to the government

17 पानी टंकियों के निर्माण को एक्सईएन ने कराया निरस्त

Thu, 31 Oct 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Construction of 17 water tanks canceled, report sent to the government
बैरिया। विश्व बैंक से जल निगम को करोड़ों रुपये मिलने के बावजूद निर्मल नीर योजना के तहत बनने वाली 17 पानी टंकियों का निर्माण कार्य रद्द कर शासन को रिपोर्ट भेजे जाने से लोग हैरान हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नीर निर्मल योजना के तहत बैरिया विधान सभा क्षेत्र के बेलहरी में 1.92 करोड़, विशुनपुरा में 1.32 करोड़, मझौवां में 1.32 करोड़, सोनकी भाट में 2.12 करोड़, बघौंच में 1.72 करोड़ की लागत से पानी टंकियों की निर्माण होना था। इसके लिए भूमि अधिग्रहण कर कुछ जगह चहारदीवारी आदि भी बना दी गई थी जबकि अन्य 12 जगहों पर पानी की टंकियों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। इसके लिए करीब 34 करोड़ रुपये की धनराशि एक साल पूर्व ही विश्व बैंक द्वारा जल निगम को उपलब्ध कराया गया था। निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। बावजूद निर्माण कार्य शुरू कराने के स्थान पर जल निगम के तत्कालीन प्रभारी अधिशासी अभियंता कायम हुसैन द्वारा इस आशय की रिपोर्ट जल निगम के प्रबंध निदेशक को भेजी दी गई कि यहां का भूमिगत जल पानी टंकी से सप्लाई के लायक नहीं है तो कुछ जगह भूमि ही उपलब्ध नहीं है। जबकि हकीकत में कहीं भी बोरिंग कर पानी की जांच नहीं की गई। जमीन हर जगह उपलब्ध थी फिर ऐसी रिपोर्ट भेजने को लेकर लोग सकते में हैं।
विज्ञापन

उधर, निर्मल नीर योजना के जिला परियोजना प्रबंधक हेमंत कुमार ने बताया कि जल निगम द्वारा इन परियोजनाओं को निरस्त करने का पत्र जल निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा शासन को भेजा गया है। जब तक ग्राम विकास विभाग के सचिव का पत्र नहीं आता है, मैं इन परियोजनाओं को निरस्त नहीं मानूंगा। मेरे हिसाब से प्रस्तावित जगहों पर पानी टंकी बनवाकर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना आवश्यक है। इस बाबत विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हर हाल में इन प्रस्तावित पानी की टंकियों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इस बाबत मुख्यमंत्री से मिलकर आग्रह करूंगा क्योंकि लोगों को आर्सेनिक युक्त पानी से मुक्ति दिलाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जल निगम अरविंद कुमार ने कहा कि मेरे कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व अधिशासी अभियंता द्वारा इन परियोजनाओं को निरस्त करने से संबंधित रिपोर्ट जल निगम के एमडी को भेजा जा चुका था। इसके क्रम में ही विभाग के एमडी द्वारा इसे निरस्त किया गया है। इसमें कुछ ठेकेदारों का भुगतान भी किया गया है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

निर्माण के लिए धरना देने की दी चेतावनी : बैरिया। इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा है कि निरस्त पानी की टंकियों का निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों के साथ जल्द ही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व विधायक सुरेंद्र सिंह के आवास पर धरना दूंगा। यह दुर्भाग्य ही है कि यह ग्राम विकास की उक्त योजनाएं तब निरस्त हुई, जब ग्राम विकास राज्मंत्री इसी जनपद के जनप्रतिनिधि हैं। उन्हें इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को आर्सेनिक मुक्त पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed