{"_id":"687bed3f4dc395fd600e509f","slug":"constables-belongings-were-stolen-from-the-police-line-ballia-news-c-190-1-svns1008-144431-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पुलिस लाइन से आरक्षी का सामान हो गया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पुलिस लाइन से आरक्षी का सामान हो गया चोरी
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन की आरटीसी बैरक से आरक्षी मिथलेश यादव का बक्सा, बैग व एक थैला, जरूरी कागजात चोरी हो गए।
सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नरही थाना पर आरक्षी पद पर नियुक्ति आरक्षी मिथिलेश यादव ने तहरीर में बताया कि नौ नवंबर 2024 को भदोही से स्थानांतरण हुआ। जिला मुख्यालय में अपनी आमद कराई। आमद के उपरांत जिले में विभिन्न ड्यूटी कोर्स में भाग लिया।
15 फरवरी 2025 को पुलिस लाइन से कोर्स के लिए एपीटीसी सीतापुर आवश्यक सामग्री लेकर रवाना हुआ। शेष सामग्री पुलिस लाइन आरटीसी बैरक में रख दिया । कोर्स पूर्ण करने के उपरांत 20 मई को अपनी आमद पुलिस लाइन में कराने के बाद आरटीसी बैरक में जाकर सामान खोजने लगा, लेकिन नहीं मिला। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आरक्षी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।