{"_id":"61eaef0720ecf0434e4ce841","slug":"consignment-of-tet-question-papers-arrived-safe-in-the-treasury-ballia-news-vns634808743","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी प्रश्नपत्रों की खेप आई, कोषागार में सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी प्रश्नपत्रों की खेप आई, कोषागार में सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रश्नपत्रों की खेप शुक्रवार को आ गई। डीएम आईवी सिंह के निर्देशन में जिला कोषागार में इन्हें सुरक्षित रखवा दिया। इधर, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रश्नपत्र आउट होने से 28 नवंबर को स्थगित शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को होनी है। इस बार प्रशासन परीक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क है।
पिछली परीक्षा में प्रश्नपत्रों के पैकेट गत्तों में आए थे, लेकिन इस बार शुक्रवार को ताला बंद लोहे के बक्सों में प्रश्नपत्र की खेप आई है। प्रश्नपत्र वाहन से उतरवाने से लेकर रखनवाने तक प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। वाहन से लेकर जिला कोषागार में प्रश्नपत्र रखवाने तक की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन काफी मस्तैद दिखा। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्र के अलावा विभागीय कर्मी, सीओ सिटी के साथ साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जबकि जिलाधिकारी ने वर्चुअल निगरानी की।
केवल पेन और प्रवेश पत्र ले जा सकेंगे अभ्यर्थी
परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी प्रवेशपत्र व काला बॉल प्वाइंट पेन ले जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त कोई पुस्तक, कागज, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, चार्ट, मोबाइल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रानिक सामग्री नहीं ले जा पाएंगे।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेटों की निगरानी में केंद्र पर पहुंचेंगे प्रश्नपत्र
टीईटी केंद्रों पर पूरी सतर्कता बरती जाएगी। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण व यहां प्रश्नपत्र / उत्तर पुस्तिकाओं पहुंचाने के लिए स्टेटिक /सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं व अन्य आवश्यक प्रपत्रों के सील पैकेट को कोषागार में रखने एवं निकालते वक्त मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे।