फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The administration will take action against 25 businessmen for illegal occupation of the Mandi Committee.

Ballia News: मंडी समिति में अवैध कब्जे करने के मामले में 25 कारोबारियों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

Wed, 28 Oct 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The administration will take action against 25 businessmen for illegal occupation of the Mandi Committee.
नगर से सटे तिखमपुर ​स्थित सब्जी मंडी में हटाया गया अतिक्रमण। संवाद
बलिया। मंडी समिति परिखरा में अवैध रूप से कब्जा जमाए 25 कारोबारियों को हटाने की तैयारी प्रशासन की तरफ से कर ली गई है। दो दिन पूर्व हटाने गए मंडी समिति के कर्मचारियों के साथ अवैध कब्जाधारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। मंडी समिति के प्रभारी सचिव की तहरीर पर सदर कोतवाली में 5 नामजद व 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वहीं, मंडी समिति में 25 अवैध रूप से दुकान कब्जा कर व्यापारी लंबे समय से कारोबार कर रहे हैं। जिससे मंडी समिति के राजस्व को काफी नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने दुकानों से अवैध कब्जा हटाकर व्यापारियों को नए सिरे से आवंटन करने की योजना बना रखा है। इसके लिए अवैध कब्जा करने वाले 25 कारोबारियों को मंडी समिति की तरफ से पहले ही नोटिस दी गई है। उसके बाद भी वह खाली नहीं कर रहे थे। ऐसे में मंडी समिति के प्रभारी सचिव आशुतोष कुमार सिंह अपने अन्य सहयोगियों को लेकर अवैध कब्जा हटाने को पहुंचे थे। इस दौरान कारोबारी आकर प्रभारी सचिव व साथ रहे कर्मचारियों से उलझते हुए अभद्रता करने लगे। इसकी सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख अवैध कारोबारी भाग खड़े हुए। प्रभारी सचिव की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। मंडी समिति के प्रभारी सचिव आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कब्जा करने वालों को कई बार नोटिस के साथ खाली करने का निर्देश दिया गया लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने बताया कि मंडी समिति के अंदर हुए अवैध कब्जा को हटाने की योजना बना ली गई है। पुलिस टीम के साथ कब्जा हटाया जाएगा। उसके बाद नए सिरे से व्यापारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed