फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No parking available, vehicles occupy the road; 3 ambulances and 2 school buses get stuck in a traffic jam for 40 minutes.

Ballia News: पार्किंग नदारद, सड़क पर वाहनों का डेरा, 40 मिनट जाम में फंसीं 3 एंबुलेंस व 2 स्कूली बसें

Wed, 28 Oct 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
No parking available, vehicles occupy the road; 3 ambulances and 2 school buses get stuck in a traffic jam for 40 minutes.
जिला अस्पताल रोड पर लगा वाहनों का जाम।संवाद
बलिया। जिला महिला अस्पताल रोड पर मंगलवार दोपहर बाद वाहनों की बेतरतीब पार्किंग ने यातायात व्यवस्था ठप कर दी। करीब 40 मिनट तक लगे जाम में तीन एंबुलेंस और दो स्कूली बसें फंसी रहीं। मरीजों, तीमारदारों और स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों की तत्परता से किसी तरह जाम समाप्त कराया गया। अस्पतालों के सामने सड़क पर खड़े वाहन और पटरियों पर अतिक्रमण के चलते इस मार्ग पर अक्सर आवागमन बाधित होने की स्थिति बनती है।
विज्ञापन



जिला महिला अस्पताल और रामपुर कटहल नाला मार्ग पर कई निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि नर्सिंग होम में आने वाले मरीजों के परिजन कार और ऑटो सड़क पर खड़े कर देते हैं और चिकित्सक को दिखाने चले जाते हैं। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए जगह कम बचती है। दोनों तरफ से वाहनों के आने-जाने और पटरियों पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। दोपहर बाद मरीजों की आवाजाही के बीच स्कूलों में छुट्टी होने से सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। सड़क किनारे खड़े वाहनों और पटरी पर दुकानों के कारण रास्ता संकरा हो गया। देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान महिला अस्पताल से प्रसूता को छोड़ने जा रही तीन एंबुलेंस और दो स्कूली बसें जाम में फंस गईं। एंबुलेंस में मरीजों की मौजूदगी और बसों में बच्चों के फंसे होने से स्थिति और संवेदनशील हो गई। स्थानीय लोगों ने आगे बढ़कर वाहनों को निकलवाया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


दोनों अस्पताल मार्ग पर प्रतिदिन लगता जाम

शहर के व्यस्त अस्पताल मार्ग पर छह अक्तूबर को भी अस्पताल रोड पर यातायात पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। उसके बावजूद भी सड़क किनारे निजी अस्पताल, दुकान वाले अतिक्रमण कर दिया है। अवैध पार्किंग से दोनों जिला अस्पताल व महिला अस्पताल मार्ग पर प्रतिदिन जाम से मरीजों व स्कूली बच्चों व आम आदमी को जूझना पड़ता है। जाम से निजात के लिए छह पीआरडी के जवान मुस्तैद रहते हैं, लेकिन ई-रिक्शा व कार चालकों की मनमानी से परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

अस्पताल मार्ग पर करीब 20 दिन पहले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। नर्सिंग होम संचालकों और दुकानदारों को अतिक्रमण करने तथा सड़क पर वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। अब नगर पालिका के साथ फिर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। सड़क पर वाहन मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।- अनवर अली, यातायात निरीक्षक बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed