फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congressmen protested against ED action

Ballia News: कांग्रेसियों ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 17 Apr 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protested against ED action
बलिया। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में जुलूस निकाला। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी ने नेशनल हेराल्ड पर कार्रवाई की। मांग की कि ईडी की कार्रवाई गैरकानूनी और असंवैधानिक है। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि राहुल गांधी के साथ पूरा देश मजबूती से खड़ा है। केंद्र सरकार के इन कायरतापूर्ण हाथकंडों से कांग्रेसी डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र सरकार घबराई हुई है। जिस तरह से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस गरीब, दलित, पिछड़ों और शोषितों की लड़ाई लड़ रही हैं उससे केंद्र सरकार के मायाजाल की परते खुल रही हैं। इस मौके पर सत्यप्रकाश पांडेय मुन्ना, सुशील श्रीवास्तव, ओमप्रकाश तिवारी, संतोष चौबे, राजेंद्र चौधरी, उषा सिंह, रूपेश चौबे, आसिफ अली, प्रशांत पांडेय, अभिषेक पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed