फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congressmen gave tahrir against barya MLA

बैरिया विधायक के खिलाफ कांग्रसियों ने दी तहरीर

Sun, 24 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Congressmen gave tahrir against barya MLA
ैरिया विधायक के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय साथ में - फोटो : BALLIA
बलिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में रविवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि 22 मई को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिए साक्षात्कार में विधायक ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, जो आपराधिक कृत्य है। उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। चेताया है कि अगर पुलिस-प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। इस दौरान अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव, गिरीश कांत गांधी, विपिन कुमार पांडेय, डॉ विजयानंद पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि बैरिया विधायक के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तहरीर दी गई है। तहरीर को संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed