फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress workers took out a march on the charge sheet filed by ED protested and raised their demands

Ballia News: ईडी की दाखिल चार्जशीट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, प्रदर्शन कर रखी मांग

Wed, 16 Apr 2025 07:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 07:14 PM IST
सार

कांग्रेसियों ने ईडी की दाखिल चार्जशीट पर प्रदर्शन कर कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी इसके साथ ही संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। 
 

विज्ञापन
Congress workers took out a march on the charge sheet filed by ED protested and raised their demands
मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नेशनल हेराल्ड संपत्ति को ईडी द्वारा अवैधानिक तरीके से सीज किए जाने और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को सौंपा।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए दीवानी न्यायालय, टीडी कालेज चौराहा होते कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में उल्लेख किया है कि केंद्र की वर्तमान सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को अनियमित और गैर कानूनी तरीके से अधिगृहित करने तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर चार्जशीट दाखिल करने से जनपद के कांग्रेसियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग किया ईडी की कार्रवाई गैरकानूनी और असंवैधानिक बताते हुए निरस्त करने की मांग की। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के साथ पूरा देश मजबूती से खड़ा है। केंद्र सरकार के इन कायरतापूर्ण हाथकंडों से कांग्रेसी डरने वाले नहीं है।

प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र सरकार घबराई हुई है। जिस तरह से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस गरीब, दलित, पिछड़ों और शोषितों की लड़ाई लड़ रही हैं उससे केंद्र सरकार के मायाजाल की परते खुल रही हैं।


इस मौके पर सत्यप्रकाश पांडेय मुन्ना, सुशील श्रीवास्तव, ओमप्रकाश तिवारी, संतोष चौबे, राजेंद्र चौधरी, उषा सिंह, रुपेश चौबे, गिरीशकांत गांधी, विवेक ओझा, विजेंद्र पांडेय मुखिया, हृदयानंद पांडेय, अनुभव तिवारी, राहुल चौबे, अबुल फैज, आरिफ खान, आसिफ अली, प्रशांत पांडेय, अभिषेक पाठक आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed