फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress will run campaign against arrest

प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में चलायेंगे महाअभियान: ओम प्रकाश

Tue, 02 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Congress will run campaign against arrest
बलिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित दो सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इसके बाद कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार राजनीतिक द्वेषवश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया है। आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जमानत हो, इसलिए कानूनी प्रक्रिया में जानबूझ कर विलंब करा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वहां से उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के इस राजनीतिक विद्वेषपूर्ण रवैए के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता महाअभियान चलाएंगे और गांव-गांव जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलासा करेंगे। साथ ही लॉकडाउन के दौरान भुखमरी का शिकार हुए दीनहीन और मजदूर तबके के लोगों की सेवा करेंगे। कहा कि कांग्रेसजनों ने योगी सरकार के दमनात्मक रवैया का जवाब सेवा कार्य से देने का संकल्प लिया है। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक सुधीर राय, दिग्विजय सिंह, विवेकानंद पाठक, फुल बदन तिवारी, सुनील सिंह, डब्लू तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed