फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress raised the voice of farmers

कांग्रेस ने बुलंद की किसानों की आवाज

Fri, 14 Aug 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Fri, 14 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress raised the voice of farmers
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर किसानों से संबंधित चार सूत्री ज्ञापन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा। इसमें सदर तहसील के हनुमानगंज ब्लाक के राजस्व गांवों बसंतपुर, मुस्तहकम, केहत माली, ताल सुरहा, श्रीपुर छोरहर, कसेरूआ, धरहरा, भरतपुरा, गुरवां, बरवां, करनई, चंदूकी, भीखपुर, ब्रह्माइन सहित दर्जनभर गांव के किसानों को अब तक आपदा राहत चेक न मिलने की शिकायत की गई।
विज्ञापन


डीएम से यह मांग की कि इन क्षेत्रों में नहर का पानी तत्काल छोड़ा जाए। साथ ही बिना कटौती के 22 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए। ताकि किसान सिंचाई करके खरीफ की फसल को बचा सकें। यह भी मांग की कि पीडब्लूडी सड़क से जो मार्ग हनुमानगंज, बसंतपुर और शिवपुर होते हुए बेरूआरबारी जाती है।
विज्ञापन


उसके दोनों पटरियों का निर्माण कराया जाए। पटरी न होने के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। बसंतपुर गांव में सड़क के पास दलित बस्ती में लगा सौ केवीए का ट्रासंफार्मर आए दिन जलता रहता है। एक सप्ताह पहले भी यह ट्रांसफार्मर जल गया। इसे तत्काल बदला जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम पांडेय, जिलाध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी, पूर्व विधायक सुधीर राय, शीला मिश्र, राजेश मिश्र, रामेश्वर तिवारी, जितेंद्र नाथ राय, धनंजय कुमार, शिवबदन सिंह, वीरेंद्र यादव, विजयानंद यादव, दीपक श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed