बलिया। प्रदेश व देश में बढ़ती बेकारी के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जैनेंद्र कुमार पाण्डेय मिंटू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला, जो बालेश्वर मंदिर से आरंभ होकर रेलवे स्टेशन पर जाकर समाप्त हो गया। इस दौरान युवा कांग्रसियों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये। इसके उपरांत रेलवे स्टेशन के समीप कांग्रेसियों ने सरकार की रोजगार और युवा विरोधी नीतियों के विरोध में पकौड़ा तला और बुट पालिस किया। तदोपरांत जैनेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का जुमला देकर छलने का काम किया है। कहा कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार कोरोना की आड़ में सभी सरकारी उपक्रमों का निजीकरण कर रोजगार को समाप्त करने का कार्य कर रही है। प्रदेश सचिव रुपेश चौबे ने कहा कि योगी सरकार ने सरकारी नौकरियों को संविदा के रूप में परिवर्तित करना ठेकेदार प्रथा को बढ़ावा देना और सूबे युवाओं को ठगने का काम किया है। आरोप लगाया कि सरकार फर्जी आंकड़ा दिखा कर युवाओं को गुमराह करने का काम किया है। सागर सिंह राहुल, विवेक ओझा, हरीश कुमार, अंजनी चौबे, अबुल फैज,यश मिश्रा बंटी, प्रशांत पांडेय, पंकज वर्मा, लाल जी शर्मा विकास शर्मा, अभिषेक सिंह, अभिषेक पाठक, सत्यम चौरसिया, गणेश कुमार, सुजीत कुमार, आदि उपस्थित रहे