{"_id":"574728404f1c1b0420692647","slug":"congress-ne-manaya-lollypop-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने मनाया लॉलीपॉप दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने मनाया लॉलीपॉप दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 26 May 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के दो वर्ष पूरे होने पर लालीपाप बांटकर लालीपाप दिवस मनाते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर गुरुवार को लॉलीपॉप दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से रोडवेज, कचहरी और टीडी कालेज पर लॉलीपॉप बांटकर केंद्र सरकार का पुरजोर विरोध किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता मुन्ना उपाध्याय ने भाजपा की मजम्मत करते हुए कहा कि मोदी जी ने जनता को चुनाव में 15 लाख, अच्छे दिन और रोजगार जैसे तमाम झूठे वादे करके सरकार बनाने का काम किया। आज जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। वहीं ब्लाक अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा कि मोदी जी की असफलता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि दो साल पूरा होने पर भी मोदी सरकार चिल्ला-चिल्लाकर विकास होने का दावा कर रही है।
लेकिन अब देश की जनता सारा ड्रामा समझ चुकी है। इस मौके पर शिव प्रताप ओझा, रामेश्वर तिवारी, धनजी पांडेय, मिहिर सिंह, विपिन राजभर, दीनबंधु यादव, अनुज अग्रहरी, राजेश दूबे, बृजेश यादव, रामेश्वर कनौजिया, दीपक श्रीवास्तव आदि रहे।