फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress does politics of division like the British: Bhupendra Singh Chaudhary

अंग्रेजों की तरह विभाजन की राजनीति करती है कांग्रेस : भूपेंद्र सिंह चौधरी

Mon, 16 Sep 2024 06:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Congress does politics of division like the British: Bhupendra Singh Chaudhary
बलिया। जनपद में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की तुलना अंग्रेजों से की। कहा कि अंग्रेजों की तरह देश में जाति तथा भाषा के नाम पर विभाजन कांग्रेस जैसी पार्टी को ही भाता है। आरोप लगाया कि देश को लंबे समय तक गुलाम करने वालों ने हमारी सभ्यता एवं संस्कृति को जिस प्रकार से रौंदने का काम किया उसके बाद सत्ता में आने वाली पार्टी का भी वही एजेंडा रहा।
विज्ञापन


जिले के बसंतपुर गांव में रविवार को एक विद्यालय में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी के सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि लंबे समय तक देश में राजनीति करने वाली कांग्रेस ने सामाजिक रूप से जिस प्रकार देश को विभाजित कर के रखा। सबके सामने है। अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग भाषा और प्रथाएं हैं। अलग-अलग जाति तथा भाषा के आधार पर विभाजन, कांग्रेस जैसी विभाजनकारी राजनीति करने वाली पार्टी को ही भाता है। कांग्रेस का एजेंडा समाज को बांटकर जाति के आधार पर राजनीति करने का है।
विज्ञापन

हमारी संस्कृति, विरासत तथा आस्था और परंपरा के आधार पर हम देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। यह हमारे और आपके लिए गर्व का विषय है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कहा कि अरविंद केजरीवाल अभी जमानत पर बाहर आए हैं न कि वह दोष मुक्त हुए हैं। हमें धैर्य रखना चाहिए तथा देश की न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पार्टी का जो लक्ष्य सदस्यता के लिए दिया गया है। उससे अधिक कराने के लिए कार्यकर्ता लगे हुए हैं। विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी में कहा कि जनपद सदस्यता में अव्वल रहेगा। इस मौके पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी, उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, नारद राय ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

शहीद जवान के गर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

सुखपुरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कस्बे के शहीद जवान नीरज सिंह के घर अचानक पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। नीरज कुमार सिंह सीआईएसएफ बोकारो में तैनात थे। चुनाव ड्यूटी के लिए जम्मू गए थे। बस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। बलिया में पार्टी के कार्यक्रम में आए जब प्रदेश अध्यक्ष को इसकी जानकारी हुई तो वह शहीद के पैतृक आवास पहुंच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद नीरज सिंह के पुत्र विशाल सिंह को सांत्वना दी। इस मौके पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक केतकी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल,नारद राय तथा राम एकबाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed