फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress came to power on the road

बिजली के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस

Mon, 29 Jun 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 29 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Congress came to power on the road
त्रिमुहानी स्थित स्व. मैनेजर सिंह की प्रतिमा के सामने विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। इससे पूर्व कांग्रेसजनों ने कसबे में जुलूस निकाल शासन-प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न मांगों से संबंधित एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्रा ने कहा कि विद्युत विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। विभाग द्वारा बैरिया विधान क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को लेकर हमेशा से अनदेखी की जाती है। दलित  बस्ती में विगत कई वर्षों से 10 केवीए का स्वीकृत ट्रांसफार्मर जानबूझकर नहीं लगाया जा रहा है। बैरिया उपकेंद्र पर एसडीओ और जेई कभी भी नहीं रहते हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर ही रहकर जैसे-तैसे अपने कार्य  निपटाते हैं। तारकेश्वर पांडेय ने कहा कि बैरिया विधानसभा में ही बिजली की समस्याओं का अंबार है। इसके अलावा बगल के बांसडीह सहित अन्य विधानसभा में बिजली की उतनी समस्या नहीं है, जितनी बैरिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनाथ सिंह चौहान ने कहा कि बैरिया में विद्युत कटौती व्यापक पैमाने पर की जा रही है। जबकि बगल के विधानसभा में 10 से 12 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति की जा रही है।


कहा कि बस्ती में 10 केवीए का एक साल पूर्व स्वीकृत ट्रांसफार्मर अब तक नहीं लगाया जाना विद्युत विभाग के लापरवाही की पोल खोल रहा है। यदि विभाग समय रहते नहीं चेतता है, तो हम लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। कई बार विभाग के अधिकारियों से लोगों ने िश्ाकायत की लेकिन एक न सुनी गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed