फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   conflict between families of two brothers in land dispute in Ballia, death of a young man

बलिया में रिश्ते का खून: जमीन विवाद में दो भाइयों के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, युवक की मौत

Sat, 26 Mar 2022 07:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Mar 2022 07:41 PM IST
सार

बलिया में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें परिवार के एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, 12 वर्ष से दोनों परिवारों के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
conflict between families of two brothers in land dispute in Ballia, death of a young man
बलिया में मारपीट के दौरान युवक की मौत की सूचना पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के एक गांव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद में दो भाइयों के परिवारों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी एवं सीओ सदर जगवीर सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के  रामपुरचीट गांव में रास्ते के विवाद में दीनानाथ गोंड एवं स्वर्गीय वकील गोड़ के परिवार के बीच शनिवार की सुबह मारपीट हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे, संभल चलने लगे। इसमें एक पक्ष के अमरजीत गोंड उर्फ गोलू (20) पुत्र स्व. वकील गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसकी मां शैल कुमारी भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  ग्रामीणों के अनुसार, 12 वर्ष से दोनों परिवारों के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने शैल कुमारी की तहरीर पर रामप्रवेश गोंड उर्फ बड़े और उनके पुत्र धर्मेंद्र गोंड एवं रामसेवक गोंड पर मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed