फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Condition of farmers not improved in the state: Naik

किसानों की सेहत में नहीं हुआ सुधार : नाइक

Sat, 22 Feb 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Condition of farmers not improved in the state: Naik
बेल्थरारोड। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान परेशान हैं। किसानों के हितों का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार के कार्यकाल में किसानों की हालत नहीं सुधरी। ये बातें क्षेत्र के तुर्तीपार चट्टी पर शुक्रवार की देर शाम कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन नाईक ने किसान गोष्ठी में कहीं। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

नाई ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों की स्थिति सुधरने की जगह बिगड़ती चली जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा किसानों को जागरूक करने के लिए किसान जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत किसानों की समस्याओं को लेकर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, जनार्दन सिंह यादव, आसिम सिद्दीकी पप्पू, मृत्युंजय शुक्ल, अहमद कमाल लड्डन, अब्दुल माजिद नोमानी, अखिलेश कन्नौजिया, कोकिल राम, सत्यानंद यादव, जवाहर चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed