फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Complete arrangements for medical facilities along with electricity and water on Holi

Ballia News: होली पर बिजली-पानी के साथ चिकित्सा की मुकम्मल व्यवस्था

Thu, 13 Mar 2025 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Complete arrangements for medical facilities along with electricity and water on Holi
बलिया। होली के त्योहार पर जनपदवासियों को भरपूर पानी और निर्बाध बिजली मिलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

होली के दिन निर्बाध बिजली, पानी की आपूर्ति रहेगी। जिला अस्पताल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। ताकि हादसे और दुर्घटना का शिकार होने वाले लोगों का मुकम्मल उपचार मिले।
इसके अलावा नगर पालिका व नगर पंचायतों में निर्बाध पानी की आपूर्ति के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी ईओ को आवश्यक कार्रवाई करने की हिदायता दी है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने पालिका प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा हैं और शहर की सड़कों की साफ-सफाई के लिए 15 टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 75 सफाई कर्मी शामिल है, जो दिन में दोबार सड़कों की सफाई करेंगे। साथ-साथ ही आवश्यक सेवाओं की बहाली तथा निबार्ध पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ताकि नगरवासियों को रंग खेलने के लिए पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।
ईओ ने गड़बड़ियों को तत्काल दूर करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जबकि जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर वार्ड में अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
सुबह से शाम तक होगी पेयजल आपूर्ति : होली वाले दिन सुबह शाम पानी की व्यवस्था तो रहेगी ही बाकी इसके अलावा लोगों को रंग खेलने एवं रंगों की साफ सफाई के लिए अतिरिक्त पानी की आवश्यकता पड़ती है, इसके लिए भी नपा के जलकल विभाग की ओर से दोपहर में भी जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। ताकी शहरवासियों को रंग खेलने में कोई दिक्कत न हो, साथ ही रंगों की साफ सफाई भी कर सकें।
बिजली की गड़बड़ी को तत्काल दूर करेंगे : होली पर बिना कटौती की बिजली आपूर्ति की जाएगी, जिससे लोगों की खुशी दोगुनी हो सके। इसके लिए विद्युत निगम नेे योजना बना ली है। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर टीम तत्काल दूर करेगी।

त्योहारों में अक्सर बिजली कटौती की समस्या से लोग परेशान होते हैं। ऐसे में शासन के निर्देश पर गड़बड़ी को तत्काल दूर करने के लिए कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। जिले चार विद्युत उपकेंद्र हैं। इन उपकेंद्रों पर कर्मचारियों की टीम बनाई गई है।
वहीं, बिजली विभाग के उपकेंद्रों के कर्मचारियों का अवकाश भी निरस्त किया गया है। इसके अलावा लाइनमैनों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए है।
विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता लाल जी ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सारे इंतजाम करने के निर्देश अधिशासी अभियंताओं को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed