{"_id":"9d258f949b2a206692e8a3fdff0d9c2f","slug":"complaints-of-electoral-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में धांधली की शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में धांधली की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
बसपा के जिलाध्यक्ष संतोष राम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। उन्होंने भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदाता सूची में बीएलओ द्वारा धांधली और अनियमितता की शिकायत की।
कहा कि यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। बसपा कार्यकर्ताओं ने सूची में तत्काल सुधार कराने की मांग की। बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का कार्य चल रहा है। खेद का विषय है कि आज अंतिम सूची प्रकाशित होनी है, लेकिन गलती को सुधारा नहीं गया है।
ऐसे में हजारों मतदाता मतदान करने से वंचित रह जाएंगे। ऐसी कोई ग्राम पंचायत नहीं है जहां मतदाता सूची में व्यापक गड़बड़ी न की गई हो। इस मौके पर बसपा नेता महफू ज आलम, संजय उपाध्याय, संजय राम, नंदलाल राम आदि मौजूद रहे।