{"_id":"682247238fe1be415c0af437","slug":"complaint-to-dm-for-investigation-of-development-work-ballia-news-c-190-1-svns1007-139618-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विकास कार्यों की जांच के लिए डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विकास कार्यों की जांच के लिए डीएम से शिकायत
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा ब्लाॅक के गोपालपुर ता कसैली कसेसर निवासी राजेश चौहान ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र सौंप कर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
24 बिंदुओं पर दिए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि गोपालपुर में प्राथमिक विद्यालय पर दिव्यांग शौचालय का निर्माण कराए बिना ही 32 हजार का भुगतान किया गया है।
सरकारी हैंडपंप की मरम्मत कराए बिना ही 2.54 लाख का फर्जी भुगतान किया गया है। आरआरसी सेंटर का निर्माण गोपालपुर में न कराकर दूसरी ग्राम पंचायत कसौंडर में करा दिया गया है। गोपालपुर में पंचायत भवन नहीं बना है।
विज्ञापन
दूसरी ग्राम पंचायत कसौंडर की भूमि पर जबरन कब्जा करके बनवा दिया गया है, जिसमें मिट्टी कार्य का फर्जी भुगतान किया गया है। गोपालपुर में श्यामनारायण का मेडबंदी एवं समतलीकरण का कार्य कराए बिना ही 1.03 लाख का भुगतान करा लिया गया है।
गोपालपुर में शम्भू के चक से जनार्दन के चक तक चकबंध का कार्य हुआ ही नहीं है, लेकिन 1.52 लाख का भुगतान कराया गया है। गोपालपुर में मेडबंदी व समतलीकरण का कार्य कराए बिना ही चार किश्तों में 1.09 लाख का भुगतान करा लिया गया है।