फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Complaint of exorcising teenager, father gave Tahrir

किशोरी को भगाने की शिकायत, पिता ने दी तहरीर

Wed, 12 Aug 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Complaint of exorcising teenager, father gave Tahrir
सिकंदरपुर। कस्बे के मोहल्ला डोमनपुरा से एक किशोरी को भगा ले जाने के मामला सामने आया है। पिता ने थाने में तहरीर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन

डोमनपुरा निवासी किशोरी का पिता ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी पत्नी पहले ही मर चुकी है। परिवार में दो किशोरियां हैं।
उनमें से एक का प्रेम प्रसंग कस्बे के ही दूसरे वर्ग के एक युवक से चल रहा था। किशोरी के लापता हो जाने पर उसके पिता ने सिकंदरपुर पुलिस को तहरीर दी है। कस्बे में इस तरह की घटनाओं से लोग चिंतित हैं। इसी तरह का मामला कुछ दिन पहले सामने आया था, जब कस्बे की दो लड़कियां कानपुर में पकड़ी गई थीं। कानपुर पुलिस की सूचना पर पहुंची सिकंदरपुर पुलिस दोनों लड़कियों व आरोपी युवकों को सिकंदरपुर ले आई थी। यहां आरोपियों को जेल तथा लड़कियों को उनके घर भेज दिया गया, लेकिन अब तक पुलिस उन संगठनों का पता नहीं लगा पाई है, जिनके इशारे पर इस तरह का खेल चल रहा है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं था। अभी संज्ञान में आया है। जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed